श्री हरि परमार्थ संस्था इंदौर द्वारा रमेश कुमार भद्रावले को किया गया सम्मानित=

श्री हरि परमार्थ संस्था इंदौर द्वारा रमेश कुमार भद्रावले को किया गया सम्मानित=

 


श्री हरि परमार्थ सेवा संस्थान इंदौर द्वारा गुरव समाज हरदा के वरिष्ठ समाजसेवी और साहित्यकार श्री रमेश कुमार भद्रावले को समान्नित किया गया। 

इंदौर  (मध्यप्रदेश) । इंदौर की संस्था द्वारा मानव सेवा से जुड़े 50 से अधिक मानव सेवको, साहित्यकारों एवं कोरोना काल के समय सेवा देने वाले सेवको का सम्मान किया गया। जिसमे इंदौर के अलावा अन्य अलग अलग शहरों के मानव सेवको को सम्मानित किया गया। आयोजन में  हरदा से श्री रमेश कुमार भद्रावले को नामांकित किया गया था।

उन्हें शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर  संस्था के संचालक राजेश सवनेर, मुख्य अतिथि सुनील शर्मा, विजय तावेडा, डॉ विजय निमाडे, समाज सेविका श्रीमती तावेडा द्वारा श्री भद्रावले को सम्मानित  किया गया।  आयोजन इंदौर स्थित पंचकुइयां धाम में किया गया।

हरदा गुरव समाज के श्री भद्रावले राष्ट्रीयकृत देना बैंक में प्रबंधक पद रहे। हिन्दी साहित्य में वह साहित्यकार एवं कवि है।  क्षणिका लेखन और शब्द प्राणायाम्"  काव्य-संग्रह इनके द्वारा रचित किया गया है एवं समाज सेवा से जुड़े कार्य करते है, लायन्स क्लब के माध्यम से नेत्र रोग से ग्रसित पीड़ितों का निःशुल्क ऑपरेशन करवाना, निःस्वार्थ समर्पण भाव से मानव जाति के प्रति करते है। इनके साहित्य में दिये योगदान और समाज सेवा के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिये उन्हें इंदौर में सम्मानित किया गया। समाज के हेमन्त मोराने ने बताया कि श्री भद्रावले को सम्मानित किए जाने पर गुरव समाज हरदा एवं परिवारजनों और इष्टमित्रों द्वारा शुभकामनाएं दी गयी।

Post a Comment

और नया पुराने