अम्बेडकरनगर। अंबेडकरनगर में खराब सड़क की मरम्मत न होने से नाराज बसपा सांसद रितेश पांडेय ने आज विरोध प्रदर्शन कर बाइक रैली निकाली और डीएम सैमुअल पाल एन को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने मांग किया है कि खराब सड़क को मरम्मत जल्द से जल्द किया जाए।
जिले के सांसद रितेश पांडेय ने बाइक रैली के समापन पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेशनल हाइवे 133A दुग्धी लुंबनी मार्ग पर अकबरपुर से मालीपुर तक की सड़क हालत बहुत ही खराब है। इस सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इसे सही कराने के लिए पिछले तीन सालों से मांग की जा रही है।
बसपा सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि मैने संसद में इस मुद्दे को उठाया। जिले के विधायकों ने विधानसभा में इसे उठाया, लेकिन उसके बावजूद अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। अब फिर बरसात आ गई, लेकिन खराब सड़क को ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि ये सड़क जिलों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वाराणसी ,मिर्जापुर, विंध्याचल और जौनपुर के लिए ये मुख्य मार्ग है,, इसी मार्ग से लोगों का आना जाना होता है।
