जिले में हाईस्कूल में 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाले राजकमल मोहम्मद सफी नेशनल इंटर कालेज के छात्र है। इनके पिता सुरेश कुमार पेशे से कृषक है। माता सरिता गृहणी है। राजकमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रिंसिपल रईस खान और माता पिता को दिया है।
जिले में विवेकानंद इंटर कालेज विद्युतनगर टांडा के छात्र उत्सव गोस्वामी ने 568 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। टांडा तहसील के बहोरनपुर निवासी उत्सव के पिता जगदम्बा प्रसाद पेशे से शिक्षक हैं। जबकि माता सुमन गोस्वामी गृहणी है। उत्सव ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ गुरुजनो को दिया है।
जिले में 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे प्रियांशु मौर्य खासपुर टांडा के रहने वाले है। इनके पिता जगदंबा प्रसाद पेशे से शिक्षक है। जबकि माता सुमन गृहणी है। प्रियांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और अपने गुरुजनों को दिया है।
