इंटरमीडिएट के जिले के दो छात्र प्रदेश की टॉप-टेन सूची में, एक ऑटो ड्राइवर की बेटी, दूसरा शिक्षक का पुत्र

इंटरमीडिएट के जिले के दो छात्र प्रदेश की टॉप-टेन सूची में, एक ऑटो ड्राइवर की बेटी, दूसरा शिक्षक का पुत्र

अम्बेडकरनगर।  अंबेडकरनगर के दो छात्रों को इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी में टॉप टेन की सूची में स्थान मिला है। दोनों छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया है। टॉप टेन में स्थान पाए दोनो विद्यार्थी एक ही स्कूल के है। एक के पिता ऑटो ड्राइवर है तो दूसरे के प्राइवेट शिक्षक।

अकबरपुर तहसील मुख्यालय पर स्थित मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज के छात्र अभिनव द्विवेदी ने इंटरमीडिएट में 94.4 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में 9 वां स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ इसी स्कूल की आंचल यादव ने 94.2 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया। टॉप आए छात्रों के घर लोगों के बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।

प्रदेश में 9 वां स्थान पाने वाले अभिनय द्विवेदी और दसवां स्थान पाने वाली आंचल यादव आईएएस बन कर देश की सेवा करना चाहते है। दोनों टॉपर छात्रों ने बातचीत में बताया कि उनका सपना है कि आईएएस बनके देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर, निचले पायदान पर खड़े लोगो को उनका हक दिलाना है।

इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 9 वां स्थान पाने वाले अभिनव अकबरपुर तहसील के करतोरा के निवासी है इनके पिता आशुतोष द्विवेदी पेशे से प्राइवेट शिक्षक है। इनकी दो बहनें है, जो बीएससी कर रही है। इन्होंने बताया कि इनकी सफलता में इनके माता पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि वह आगे सिविल सर्विस की तैयारी करके आईएएस बनना चाहते है।

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में दसवां स्थान पाने वाली आंचल यादव अकबरपुर तहसील इलाके के शहजादपुर की निवासी है। इनके पिता नृपेंद्र यादव ऑटो चालक है और मां गृहणी है। ये तीन बहन और एक भाई है। आंचल हाईस्कूल में जिले में प्रथम स्थान पाई थी।आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे ऑनलाइन जब क्लास चलता था तो बहुत मेहनत करनी पड़ी। वह आगे सिविल सर्विस की तैयारी करके आईएएस बनना चाहती है।

हिमानी को जिले में तीसरा स्थान मिला है। हिमानी को 89.8 प्रतिशत अंक मिला है। हिमानी जय बजरंग इंटर कालेज रामनगर की छात्रा है।

Post a Comment

और नया पुराने