रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

अम्बेडकरनगर।   अंबेडकरनगर के खानपुर महुवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। आसपास के लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई तो युवक की पहचान खानपुर महुवरिया निवासी सुभाष के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्योंकि, युवक का शव क्षत-विक्षत था तो पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि ट्रेन से कट कर मौत हुई होगी।

सूचना के मुताबिक, अकबरपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर स्थित खानपुर-महुवरिया के पास ग्रामीणों ने आज रेलवे ट्रैक पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कटा हुआ शव देखा। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक युवक की पहचान खानपुर महुवरिया निवासी 40 वर्षीय सुभाष राजभर पुत्र भूती राजभर के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसको लेकर पुलिस परिजनों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने