माला की तारीफ तो सभी करते हैं क्योंकि मोती सबको दिखाई देता है। काबिले तारीफ़ तो धागा हैं जनाब जिसने सबको जोड़ जोड़ रखा है। यहाँ हम बात कर रहे है गुरव समाज इंदौर के मनीष जाधम जो समाज के मोतियों को पिरोने में धागे का काम कर रहे है। गुरव समाज इंदौर के राजमोहल्ला नगर निवासी मनीष जाधम जो अनमोल मोतियों की खोज में लगे है। क्योंकि मोतियों की आदत है बिखर जाने की, ये तो बस धागे की ज़िद है कि सबको पिरोये रखना है।
अनमोल मोतियों से मतलब -
समाज के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों से है जो समाज मे कोई प्रतिभा लिए हुए है। मनीष उनसे समाज को अवगत करवाते है, उनके जीवन चरित्र, गुणों से समाज का परिचय करवाते है। मनीष जाधम अपने सार शब्दों में उनकी जीवन यात्रा को अपनी सुंदर लेखन शैली में शब्दो की माला में मोतियों की तरह पिरो देते हैं ।
समाज के मोतियों में समाज का कोई प्रतिभाशाली युवक, युवती, डॉक्टर, वकील, नर्स, इंजीनियर, लेखक, व्यापारी, शिक्षक, खेल प्रतिभा, नृत्य क्षेत्र में प्रतिभाशाली व्यक्तियों, रक्तदाता, समाजसेवी, समाज के राजनीतिक व्यक्ति, पत्रकार, कवि, गायक कलाकार, महिलामण्डल, पँचायत कार्यकर्ता अन्य सभी का जीवन परिचय अपनी शानदार लेखन शैली से करवाते है।जिसे उन्होंने गुरव समाज के अनमोल मोती नाम दिया है।
पचास से अधिक अनमोल मोतियों-
वर्तमान में 50 से अधिक समाज के अनमोल मोतियों का परिचय मनीष करवा चुके है। इस हेतु उन्होंने गुरव समाज का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। जिसके जरिये वह समाज मे होने वाले कार्यो की जानकारी, जन्मदिन, शोक संदेश, अन्य जानकारी प्रेषित करते है। सभी यहाँ हिंदी में बात करते है। सामाजिक विषयों पर चर्चाएं विचार विमर्श किये जाते हैं।
मनीष जाधम का परिचय-
समाज के मीडिया प्रभारी हेमन्त मोराने ने बताया कि मनीष पिता सत्यनारायण जी जाधम समाज के एक लोकप्रिय व्यक्ति है वह समाज के लिये अच्छी सोच रखते हैं समय समय पर सामाजिक कार्यो में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते है। पँचायत सदस्य रह चुके है।वर्तमान में एक सेल्समेन के पद पर रेडीमेड गारमेंट का कार्य कर रहे है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। समाज के लिए इस प्रकार से प्रसंसनिय कार्य करने के लिए वह समाज मे बहुत लोकप्रिय हो गए है। वह अपना कार्य निःस्वार्थ भाव और लगन से करते है। श्री हरि परमार्थ सेवा संस्था इंदौर द्वारा मनीष जाधम को सम्मानित किया गया। समाज मे उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिए उन्हें गुरव समाजबंधुओं द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गयी।
