अंबेडकरनगर में भर मेें बीते 24 घन्टे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने अकबरपुर नगरपालिका परिषद के जलनिकासी की पोल खोल दी है। बुधवार शाम से रुक रुक कर हो रही बारिश से जिला मुख्यालय स्थित सरकारी विभागों के परिसरों में घुटने तक पानी भर गया है। साथ ही कई मोहल्लों में भी जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगो को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
झमाझम हो रही बारिश ने नगरपालिका के साफ-सफाई की पोल खोल दिया है। बारिश होने के बाद पीडब्लूडी कार्यालय, कृषि भवन में पानी भर गया। वही अकबरपुर मुख्यालय से सटे मोहसिनपुर, शास्त्रीनगर में नालो की सफाई न होने के कारण सड़को पर पानी भर गया। इसकी वजह से लोगो को पानी में चलकर आना जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने कहाकि नगरपालिका द्वारा नालो की सफाई न होने के कारण ये स्थिति बन गई है।
स्थानीय निवासी ने बताया कि नालों की सफाई न होने के कारण हल्की बारिश होने के बाद सड़को पर पानी आ गया है। नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नही हो पा रही है। उन्होंने कहाकि सफाईकर्मी कब आते है, पता ही नही चलता है। साथ ही स्थानीय सभासद भी इस समस्या को लेकर कोई ध्यान नही देते है।
.jpg)