लुलु मॉल के बाद प्रयागराज जंक्शन पर नमाज, वेटिंग रूम में मौलाना ने पढ़वाई नमाज

लुलु मॉल के बाद प्रयागराज जंक्शन पर नमाज, वेटिंग रूम में मौलाना ने पढ़वाई नमाज

लखनऊ के लुलु मॉल के बाद अब प्रयागराज जंक्शन पर भी नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वेटिंग रूम में नमाज हुई है। उस वक्त GRP-RPF के जवान भी वहीं मौजूद थे, लेकिन किसी ने रोका नहीं। नमाज का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक मौलाना नमाज पढ़वाते हुए दिख रहा है। उसके पीछे खड़े करीब 15 लोग भी नमाज पढ़ते दिखे।

जानकारी के अनुसार, 15 नाबालिग समेत 31 लोगों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकायत पर महानंदा एक्सप्रेस से प्रयागराज में उतारा गया था। नाबालिग बच्चों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। मौलाना से पूछताछ की गई है। प्रयागराज की पुलिस की जांच अभी जारी है। बता दें कि यूपी में सार्वजनिक स्थलों पर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध है।

गुरुवार रात प्रयागराज के GRP-RPF को बचपन बचाओ संस्था ने मानव तस्करी की जानकारी दी। महानंद एक्सप्रेस से बच्चों को दिल्ली ले जाने का मैसेज था। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन आने के बाद 15 बच्चों समेत 31 लोगों को ट्रेन से नीचे उतारा गया। पूछताछ के लिए इनको वेटिंग रूम में ले जाया गया।

पूछताछ के बाद इसी वेटिंग रूम में नमाज की जाने लगी। एक मदरसे के मौलवी अब्दुल रब ने करीब 15 मिनट तक नमाज पढ़ाया। यहां कुछ यात्री भी मौजूद थे। जिन्होंने इसका वीडियो बना लिया।

CWC यानी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश मिश्र जंक्शन पहुंचे। उन्होंने उन लोगों से पूछताछ की। ये लोग सही जानकारी देने के बजाय गुमराह करने लगे। डॉ. अखिलेश ने बताया, " बात सामने आई है कि इन्हें सुल्तानपुर घोष के जामिया दारे अकरम मदरसे से दिल्ली ले जाया जा रहा है। इसमें कुछ बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच है।

12 जुलाई लुलु मॉल के तीसरे फ्लोर पर नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया था। जांच में इनकी पहचान हुई। पकड़े गए लोगों की पहचान मोहम्‍मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्‍मद लुकमान और मोहम्‍मद नोमान के रूप में हुई है। इनमें से रेहान, आतिफ खान और नोमान इंदिरा नगर लखनऊ के रहने वाले हैं। जबकि, लोकमान लहरपुर, सीतापुर का रहने वाला है। इन्हें जेल भेजा गया है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा और प्रदर्शन किए थे।


Post a Comment

और नया पुराने