31 जुलाई किसान सम्मान निधि की अंतिम तारीख

31 जुलाई किसान सम्मान निधि की अंतिम तारीख


केवाइसी न करवाने वाले किसान 12 वीं किश्त से वंचित हो सकते हैं: पीयूष राय

प्रभारी उप कृषि निदेशक पीयूष राय

अंबेडकरनगर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले एक लाख 30 हजार से ज्यादा किसानों ने सरकार के कई बार निर्देश के बाद भी KYC नहीं कराया। ऐसे में अगर ये किसान 31 जुलाई तक अपना KYC नही कराएंगे तो 12 वीं किश्त से वंचित रह जाएंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान पाने वाले किसानों का सरकार KYC करवा रही है। इसके माध्यम से आपात्र किसानों को लाभ से वंचित किया जाएगा और जो पात्र किसान है उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुल तीन लाख 90 हजार 537 किसान है, जिसमें से अभी तक 2 लाख 60 हजार 470 किसान ही ई-केवाइसी करा सके हैं। जबकि एक लाख 30 हजार 67 किसान ऐसे हैं, जिनका अभी तक केवाईसी नही हो पाया है। सरकार ने पहले केवाईसी कराने की डेट 31 मई किया था। जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया, लेकिन उसके बाद 33 फीसदी किसान अपना केवाईसी नही करा पाए हैं। जिससे इन किसानों को मिलने वाली 12 वीं किश्त रुक सकती है।

किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत चयनित किसान के खाते में प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये दो-दो हजार रुपये की तीन किश्त के रूप में दी जाती है। प्रभारी उप कृषि निदेशक पीयूष राय ने बताया कि सभी किसान 31 जुलाई तक अपना केवाईसी जरूर करा लें। जिन किसानों का केवाईसी नही होगा, वह किसान 12 वी किश्त से वंचित हो सकते है।

Post a Comment

और नया पुराने