अंबेडकरनगर में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में बकरीद पर नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने ईदगाहों और मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी को मुबारकबाद दी।
अकबरपुर ईदगाह और मिर्जापुर कोडरा की ईदगाह पर भी नमाज अदा की गई। इसी तरह अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और बसखारी आदि जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।
अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया और अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडिशनल एसपी और एडीएम ने कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र की मस्जिदों पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मस्जिदों के मौलवियों, संभ्रांत व्यक्तियों से बात की। किसी अनजान व्यक्ति एवं व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए। शहर के मुख्य चौराहों पर लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया।
