विजलेंस टीम की छापेमारी में बिजली चोरी करते पकड़े गए 4 लोग

विजलेंस टीम की छापेमारी में बिजली चोरी करते पकड़े गए 4 लोग

अम्बेडकरनगर।  जिले के बसखारी और जैतपुर थाना के विभिन्न गांव में विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी करते 4 लोगों को पकड़ा। गांव में मीटर के अलावा ये लोग अलग से केबल डालकर और मीटर से बाईपास कर चोरी करने करते थे। टीम के छापे के दौरान गांव में हडकंप मच गया। प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया जाएगा।

प्रभारी प्रवर्तन दल बृजेश्वर यादव ने बताया की बसखारी क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद बिजलेंस टीम ने बसखारी क्षेत्र के जलालपुर रोड पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल पर छापा मारकर घरेलू और व्यावसयिक बिजली चोरी करते पकड़ी। वही कटका थाना क्षेत्र के रन्नूगंज में श्रीपति पत्नी लालजी बाईपास बिजली चोरी करते पकड़ी गई। बन्दीपुर में हरिश्चंद्र मिश्रा पुत्र केदार नाथ मिश्रा, प्रतापपुर कला में यशवंत कुमार सिंह पुत्र कमला प्रसाद सिंह डारेक्ट चोरी करते पकड़े गए।

गांव में विजिलेंस की टीम की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि बिजली चोरी करते पाए लोगों के खिलाफ पुलिस व विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने