बिजली चोरी करते 9 लोगों को विजलेंस टीम ने पकड़ा, केस दर्ज

बिजली चोरी करते 9 लोगों को विजलेंस टीम ने पकड़ा, केस दर्ज

अम्बेडकरनगर।  अंबेडकरनगर के बसखारी थाना इलाके के विभिन्न गांव में विजिलेंस की टीम ने आज छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान गांव में मीटर के अलावा अलग से केबल डालकर और मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे 9 लोगों को विजलेंस टीम ने पकड़ा। टीम के अचानक छापेमारी से गांव में हडकंप मच गया। विजिलेंस टीम प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

विजलेंस टीम प्रभारी बृजेश्वर यादव ने बताया की बसखारी क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद बिजलेंस टीम द्वारा बसखारी के किछौछा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौराम करीब एक दर्जन गांव में छापेमारी की गई। टीम ने गांव में मीटर के अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते 9 लोगों को पकड़ा। गांव में विजिलेंस की टीम की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए।

टीम प्रभारी ने बताया कि किछौछा बाजार में बाईपास से चोरी कर बिजली जलाने वाले साजन पुत्र मो हासिम, जलालपुर में चोरी करते हुए गुलाम रब्बानी बसखारी के सिंहपुर में चोरी कर बिजली जलाने वाले मनोज तिवारी, गोकुलपुर में बाईपास से बिजली चोरी करते धीरेंद्र वर्मा, सत्य नारायण, अंगद, सूर्य नरायण, बांकेलाल और शंभूनाथ को पकड़ा गया प्रभारी ने बताया कि बिजली चोरी करते पाए लोगों के खिलाफ पुलिस व विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने