यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी। पिछले साल भी योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी, हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया।
49 साल के हुए अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष की तरफ से कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। अखिलेश के जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंदिरों में छात्र सभा के पदाधिकारी पूजन और सुंदरकांड पाठ करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था। वह मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं। अखिलेश ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2000 में की थी। वह कन्नौज सीट से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2004 और 2009 में भी अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव जीते।
2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव सपा के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने सपा क्रांति रथ निकाला था। सपा 225 सीटों पर जीती और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए।
2019 के चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा से सांसद चुने गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से विधायक चुनाव चुने गए, जिसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। मौजूदा समय में अखिलेश यादव नेता विरोधी दल भी हैं।
.jpg)
