428 स्कूल वाहनों का पंजीयन हुआ निरस्त

428 स्कूल वाहनों का पंजीयन हुआ निरस्त

चालकों का लाइसेंस होगा निरस्त, स्कूल मैनेजमेंट पर होगी कार्रवाई

अम्बेडकरनगर। 
अंबेडकरनगर में 428 स्कूल के वाहन फिटनेस में फेल निकले।जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के अनुसार , फिटनेस फेल होने के बाद इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने एआरटीओ के साथ एसडीएम, सीओ और एसएचओ को कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। डीएम ने  कहा कि फिटनेस फेल वाहन मिलने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करें। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए।

जिले में ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाया जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा के लिए सड़क निर्धारित की जाएगी। सभी वाहनों की अलग-अलग कलर कोड निर्धारित करेंगे। शहर में जाम की समस्या कम होगी। जिन क्षेत्रों में अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं, उस जगह पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाया जाएगा। टेबल टॉप टाइप के स्पीड ब्रेकर भी बनाए जाएंगे।

सभी स्कूल के सामने जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के साथ सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। एआरटीओ बीडी मिश्रा ने बताया कि 428 स्कूल के वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया जाएगा। बिना फिटनेस वाहन रोड पर नहीं चलेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने