कावंड़ यात्रा की फूलप्रूफ सुरक्षा , शिवबाबा परिसर के चारों तरफ लगेगी बैरिकेडिंग: अशोक कुमार सिंह

कावंड़ यात्रा की फूलप्रूफ सुरक्षा , शिवबाबा परिसर के चारों तरफ लगेगी बैरिकेडिंग: अशोक कुमार सिंह

सीओ सिटी ने कहा सीसीटीवी कैमरे से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी 

अम्बेडकरनगर (सत्यम सिंह) ।  सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कावड़ यात्रा को देखते हुए पवित्र शिवबाबा धाम में शिव भक्तों को अच्छी सुविधा मिले इसके लिए प्रशासन की तरफ से मुकम्मल व्यवस्था किया जा रहा है। पूरे कांवड़ मार्ग को दूधिया रोशनी से जगमग करने के साथ ही सुरक्षा इंतजाम को भी हाईटेक बनाया जाएगा। शिव भक्तों की सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी।

कावंड़ यात्रा के दौरान जलाभिषेक के लिए आने वाने वाले शिवभक्तों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर परिसर के चारों तरफ बैरीकेडिंग के साथ ही धाम के दोनों तरफ पार्किंग की भी नियोजित व्यवस्था होगी। 14 जुलाई से हो रहे पवित्र सावन माह की शुरुआत के दृष्टिगत ही जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को चाक चौबंद बनाने की कवायद में जुट गया है। सावन में पूरे माह भक्तगण भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना के लिए कांवड़ उठाए शिव मंदिरों में पहुंचकर सरयू नदीं से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं।

कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा में किसी तरह का खलल न पड़े। यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए पवित्र शिवबाबा परिसर में एक अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना का फैसला किया गया है। पूरे सावन माह के दौरान पुलिस चौकी पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही सुरक्षा निगरानी के लिए शिवबाबा परिसर के बाहर व कांवड़ यात्रा के मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। शिवबाबा धाम पूरे माह शिव भक्तों से भरा रहता है। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन इससे जुड़ी सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने में जुटा है।

पूरे जिले को 8 जोन और 78 सेक्टर में बांटा गया है, इसमें 5 सीओ 3 निरीक्षक 5 दीवान 19 सिपाही की ड्यूटी लगेगी। वही स्टेटिक ड्यूटी में 7 उपनिरीक्षक 4 दीवान 24 सिपाही 53 महिला सिपाही 32 होमगार्ड 30 चौकीदार की तैनाती होगी। जबकि बैरियर ड्यूटी में 7 उपनिरीक्षक 4 दीवान 16 सिपाही 20 होमगार्ड 16 चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई है।

निगरानी के लिए पटेल नगर चौराहा पूर्वी चौराहा, पश्चिम चौराहा, मसड़ा चौराहा, सैदापुर बैरियर, रसूलपुर दियरा और कश्मीरिया चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा लगेगा। सीओ  सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या की तरफ से कांवडिय़ों को लेकर आने वाले वाहनों की पार्किंग कांशीराम आवास के निकट, जबकि अकबरपुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को धाम से पहले स्थित मैदान पर पार्किंग स्थल बना कर खड़ा किया जाएगा। वाहनों का प्रवेश मंदिर परिसर में रोकने के लिए चारों तरफ बैरीकेडिंंग भी रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने