पट्टी चौराहे के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

पट्टी चौराहे के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

अम्बेडकरनगर।  पट्टी चौराहे से बरियावन जाने वाले रोड पर चौराहे से लगभग 100 मीटर दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में  मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर कोतवाली जलालपुर के कोतवाल संजय कुमार पांडे व सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सीओ जलालपुर का कहना है कि युवक की पहचान  दीपक मिश्रा के रूप में हुआ है। मृत्यु के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है ।

सूत्रों के अनुसार दीपक  मिश्रा पुत्र राम जनक मिश्रा उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी कांदिपुर पोस्ट कटघर मूंसा जिला अंबेडकर नगर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल फैला हुआ है , हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है । कुछ लोग संदेह व्यक्त करते हैं की कोई कहीं से मार कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है और कुछ लोगों का मानना है कि नशे की हालत में दीपक मिश्रा की मौत स्यंव हुई है। सूत्रों का कहना है कि दीपक मिश्रा एक बड़ा नशेड़ी था, यह हमेशा नशे की हालत में धुत रहता था ।

घरवालों का कहना है कि मेरा लड़का दीपक मिश्रा सब्जी लेने के लिए घर से साइकिल से पट्टी चौराहे पर गया था , जहां से देर रात तक वापस ना आने के कारण काफी खोजबीन की गई परंतु कोई पता नहीं लग सका।  सुबह सूचना मिलती है की पट्टी चौराहे पर सम्मनपुर मार्ग पर एक शव पड़ा हुआ है ,सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, वहां जाने के बाद शव को देखने के बाद पहचान हुई कि यह मेरा लड़का दीपक है। मृत्यु के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारणों का संभवत खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है की हम छानबीन में जुटे हुए हैं जैसे ही मृत्यु के कारण का खुलासा होगा हम  त्वरित कार्यवाही करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने