भारत को पहला पदक दिलाने वाले संकेत बोले- यह पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित
कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन संकेत ने वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला पदक दिलाया है। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता।
गुरुराज ने दूसरे प्रयास में 118 किलोग्राम वजन उठाया है। पहले प्रयास में उन्होंने 115 किलोग्राम वजन उठाया था। हालांकि, तीसरे प्रयास में उन्होंने 118 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन फेल हो गए।
बैडमिंटन में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया है। भारतीय टीम लगातार दूसरा मैच जीती है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया था। मिश्रित इवेंट में भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के साथ उसका मैच बचा हुआ है।
गुरुराज पुजारा साल 2018 में भी रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने चार साल पहले 56 किलोग्राम भारवर्ग में कॉमनवेल्थ खेलों में देश को पहला पदक दिलाया था। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीद है। वो देश को दूसरा पदक दिला सकते हैं।
61 किलोग्राम भारवर्ग के पहले राउंड में भारत के गुरुराज ने 115 किलोग्राम वजन उठाया है। वो दूसरे स्थान पर हैं। मलेशिया के खिलाड़ी ने 123 किलोग्राम वजन उठाया है और पहले स्थान पर हैं।
बैडमिंटन में भारत की मिश्रित टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 4-0 के अंतर से हराया है। सुमित रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने श्रीलंकाई जोड़ी को 21-10, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय मिश्रित टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अभी भी भारत का एक मैच बचा हुआ है। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
अब वेटलिफ्टिंग में गुरुराज 61 किलोग्राम भारवर्ग में अपना जलवा दिखाएंगे। वहीं, रजत पदक जीतने वाले संकेत ने कहा है कि वो अपना पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहेंगे।
मलेशिया के पहलवान बिब अनिक ने संकेत को पीछे छोड़ने के लिए तीसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही संकेत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मलेशिया के पहलवान ने कुल (107+142) 249 किलोग्राम वजन उठाया।
मलेशिया के खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया था, लेकिन वो असफल रहे। दूसरे प्रयास में चोटिल होने के बाद संकेत ने तीसरे प्रयास में भी 139 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। उनके हाथ की चोट के चलते वो फेल हो गए। अब उनका स्कोर 248 किलोग्राम है।
संकेत ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में ही 135 किलोग्राम वजन उठाया है। इसके साथ ही वो सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने स्नैच में 113 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम वजन उठाया। वो कुल (113+135) 248 किलोग्राम वजन उठा चुके हैं।
