8 अगस्त को ये ट्रेन वाराणसी से चलकर अकबरपुर व अयोध्या होते हुए गोंडा पहुंचेगी। जबकि 9 अगस्त को गोंडा से चलकर अकबरपुर होकर वाराणसी जाएगी।इसके पहले इस बंद ट्रेन का संचालन एक अगस्त से किया जाना था। रेल मार्ग दोहरीकरण के कार्यों में तेजी के कारण कार्यक्रम में बदलाव कर इसे अब 8 अगस्त से चलाया जाएगा। इसका फायदा वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या व गोंडा से जुड़े हजारों रेल यात्रियों को मिलेगा।
इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलने से अकबरपुर से जौनपुर, शाहगंज और वाराणसी की यात्रा करने में यात्रियों को बहुत सुविधा होती थी। ये ट्रेन करीब 3 घण्टे में अकबरपुर से यात्रियों को वाराणसी पंहुचा देती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 में अन्य ट्रेनों के साथ ही इस ट्रेन का संचालन भी रोक दिया गया था, जिससे वाराणसी के बीएचयू अस्पताल जाने वाले मरीजों व तीमारदारों और वाराणसी धर्मनगरी में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कोरोना संक्रमण के समय से बंद पड़ी ट्रेन दो साल तक नही चली तो लोगो को दिक्कते होने लगी।
