अंबेडकरनगर। अकबरपुर में कई गली मोहल्ले में बिजली की एबीसी केबल ढीली होकर आदमी के सिर की ऊंचाई पर आ गई हैं। ढीली केबल्स से उनके अंदर के तार जलने लगे हैं। 2015 में लगे एबीसी केबल अब निष्प्रयोज्य सी हो गई हैं। लो वोल्टेज और केबल फॉल्ट का होना एबीसी केबल के ढीले और इनके अंदर के तारों के खिंचाव का ही परिणाम हो सकता है। एबीसी का बदला जाना जरूरी हो गया है।
अकबरपुर एलआईसी के अमृतभाेग स्वीट्स के पीछे उसरहवा में एबीसी ढीली होकर लटक गई हैं। अब इनमे प्रायः फॉल्ट्स आने लगे हैं। केबल जलने से तार मेल्ट करने लगे हैं। डॉक्टर रोली वाली गली में एबीसी का लटकाव चिंता का सबब बना है। विभागीय लाइन स्टाफ की पेट्रोलिंग भी नहीं होती जो इस तरह की अहम समस्याओं की सूचना अधिकारियों को दे।
समय रहते यदि इनपर ध्यान दिया जाए तो रोज रोज होने वाली गड़बड़ियां नही होगी। लो वोल्टेज, लाइन लॉस और अन्य फॉल्ट्स जैसी समस्याओं में कमी आयेगी। इस पर ध्यान दिया जाए तो काफी हद तक अच्छे परिणाम मिलेंगे,और विद्युत बाधाओं में कमी आयेगी।
