लायन्स क्लब क्षितिज की नवीन सत्रारंभ की प्रथम साधारण सभा बैठक आयोजित

लायन्स क्लब क्षितिज की नवीन सत्रारंभ की प्रथम साधारण सभा बैठक आयोजित

जौनपुर। लायन्स क्लब क्षितिज की नवीन सत्रारंभ की प्रथम साधारण सभा की बैठक कल दिनांक 8 जुलाई रात्रि 8:30 बजे  तड़का बैंक्वेट हॉल सिविल लाइंस, जौनपुर पर हुई। पिछले सत्र के पदाधिकारियों द्वारा इस सत्र के पदाधिकारियों को Charge handover किया गया।चार्ज हैन्डओवर के पश्चात वर्तमान अध्यक्ष लायन विष्णु सहाय द्वारा आगामी सेवाकार्यों पर चर्चा की गई व नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू द्वारा संस्था में शामिल हुए नए लोगों के बारे में सदन में चर्चा की गई ।

सभी सदस्यओ ने पूर्णतः सहयोग का आश्वासन दिया तथा संस्था को अच्छे सेवा कार्य करने हेतु सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा सुझाव दिए गए। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू द्वारा अपने कुछ विचार दिए गए जिससे कि संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके सके।निवर्तमान अध्यक्ष जय किशन साहू ने आगामी सत्र 2022- 23 के लिए अपने अनुभव को साझा करते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम के अंत में सचिव लायन देव आनंद ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मीटिंग मे संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ,पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ,निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू  जैकी, निवर्तमान सचिव प्रदीप सिंह ,धर्मेंद्र सेठ ,राजीव गुप्ता ,हसन अब्बास, अतुल चतुर्वेदी ,कौशल त्रिपाठी, सुनील कनौजिया, संजय जायसवाल, सुनील जायसवाल ,अतुल सिंह, देवेंद्र सिंह पिंकू ,संजय बैंकर, जगन्नाथ मोदनवाल, वैभव श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, दीपक साहू ,डॉक्टर चंदन नाथ ,डॉक्टर  प्रिया सिंह ,आशीष सिंह ,शिवेंद्र  सेठ ,जगदीश मौर्य गप्पू आदि उपस्थित थे । इस अवसर पर लायन कौशल त्रिपाठी जी का जन्मदिवस भी केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।


Post a Comment

और नया पुराने