मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, इस बीमारी की वजह से गई जान

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, इस बीमारी की वजह से गई जान

 


मुलायम सिंह यादव के पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है. साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं. वह प्रतीक यादव की मां हैं.

सपा नेता मुलायम सिंह यादव के पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है. बुखार और फेफड़ें के संक्रमण के चलते वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं. वह प्रतीक यादव की मां और भाजपा नेता अर्पणा यादव की सास थीं.

साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियां थीं. इसकी वजह से उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें फेफड़े के संक्रमण की भी शिकायत थीं. इलाज के दौरान शनिवार सुबह साधना का निधन हो गया है. निधन के वक्त मुलायम सिंह यादव पत्नी साधना के साथ ही थे. खराब स्वास्थ्य के कारण मुलायम सिंह यादव भी उसी अस्पताल में भर्ती थे. 


Post a Comment

और नया पुराने