भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। धमकी देने वाले ने खुद को दाऊद के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया था।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और सपा नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ही कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल करने वाले का नाम नासिर है। उसने साध्वी को किए कॉल में खुद को इकबाल कासकर का आदमी बोला था।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को भी जून में ही मधमकी मिली थी। इस धमकी के बाद से पूरा परिवार सदमे में आ गया था। उसके बाद उन्हें वाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। कॉलर ने अपर्णा यादव को 72 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल, अपर्णा यादव मुलायम की छोटी बहू हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित थी। इसी वजह से यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव पर जमकर निशाने साधे थे। उन्होंने खुद को राष्ट्रवादी विचारधारा का बताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल के टीटी नगर थाने में 18 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने था कहा कि किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया। साथ ही यह भी कहा कि 'तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन कर बता दिया।' साध्वी के साथ खड़े लोगों ने इस बातचीत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जो सोशल मीडिया पर भी आया था।
भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उनका बचाव किया था। इस मामले में उन्होंने कहा था कि भारत हिंदुओं का है। विधर्मियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। हिंदू देवी-देवताओं पर फिल्म बनाकर गाली देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सनातन जिंदा रहेगा और उसे जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
.jpg)