अंबेडकरनगर में रोडवेज बस को धक्का देने का वीडियो सामने आया है। बस के बंद होने पर यात्री पीछे से धक्का दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस अकबरपुर डिपो की है।
बस आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी। शनिवार को अकबरपुर RTO ऑफिस के सामने बस बंद हो गई। 40 सवारी लगभग बैठे हुए थे। जिसके बाद यात्री उतर कर बस में धक्का दिया। इसके बाद बस स्टार्ट हुई।
अकबरपुर डिपो में कुल 56 बसें चलती हैं। ये लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया और आजमगढ़ जाती हैं। बसों की हालत ठीक नहीं है। 5 बसें नीलामी शर्त पूरी करने के बाद भी सड़क पर यात्रियों को ढो रही हैं।
करीब 21 बसें ऐसी हैं, जो निर्धारित 10 लाख किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी हैं। ऐसे में ऐसी बसों की क्षमता भी अब यात्रियों को सुरक्षित ढोने की नहीं है।
