अकबरपुर बिजली महकमे के लाइनमैन के रवैये से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों से की मांग

अकबरपुर बिजली महकमे के लाइनमैन के रवैये से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों से की मांग

लाइन मैन कीर्ति आजाद को एलआईसी पोषक से हटाया जाए

रिपोर्ट:- सत्यम सिंह

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर बिजली महकमा में तैनात विभागीय लाइन मैन कीर्ति आजाद की निष्क्रियता और गैर जिम्मेदाराना रवैया उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। इस समय कीर्ति आजाद को अकबरपुर का अहम विद्युत पोषक एलआईसी की निगहबानी का जिम्मा दिया गया है।जिसे वह अपने दायित्वहीनता की वजह से पूरा नहीं कर पा रहे हैं। आज़ाद की गैर हाजिरी से इस पोषक की बिजली सप्लाई बाधा और अन्य गड़बड़ियां समय पर नहीं दूर की जाती हैं।उपभोक्ता सप्लाई बहाल होने के इंतजार में कई घंटे बिता देते हैं।

बिजली विभाग अकबरपुर के लाइनमैन कीर्ति आजाद के बारे में विभाग के लोगों द्वारा बताया जाता है कि इनका एक रिश्तेदार महकमे में उच्च पद पर है। इसी वजह से यह मनमानी करता है और इसकी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों को जानते हुए अकबरपुर बिजली महकमे के उच्चाधिकारी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने से कतराते हैं। कीर्ति आजाद मनबढ़ और बड़बोला लाइनमैन है। यह बिजलीघर के किसी भी एसएसओ और अन्य कर्मियों को सेटता तक नहीं है। खाने-पीने का शौकीन यह विद्युतकर्मी शाम 5 बजे के बाद अकबरपुर में दिखाई ही नहीं पड़ता है। इसके बारे में बताया गया है कि इसने सभी विद्युतकर्मियों को मना कर रखा है कि दिन डूबने के बाद उसे डिस्टर्ब न किया जाए और शहर की विद्युत आपूर्ति बाधा/लोकल फॉल्ट अन्य लाइनमैन से ठीक कराया जाए। 

उधर, एसएसओ ऑन ड्युटी का कहना होता है कि बगैर विभागीय लाइनमैन के शहर अथवा अन्य इलाके में आई गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए शट-डाउन लेकर सुरक्षा के दृष्टि से लाइन बंद रखना उनके लिए दिक्कततलब होता है। उनका कहना है कि बगैर विभागीय लाइनमैन के बिजलीघर से लाइनबंदी के लिए शटडाउन लेना नियम विरुद्ध है। ऐसे में कीर्ति आजाद जैसा मनबढ़ लाइनमैन उनके लिए भी सिरदर्द साबित हो रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कीर्ति आजाद नामक लाइनमैन कभी भी अपनी ड्यूटी समय पर नहीं करता है। किसी की सुनता भी नहीं है। जेई, एसडीओ, एक्सईएन, यहां तक की अकबरपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता का भी इसे खौफ नहीं है।

 संविदाकर्मियों (लाइनमैन) से अपने पोषक क्षेत्र का काम लेने वाला कीर्ति आजाद बड़ा रहमदिल है। खाने-पीने का शौकीन होने के कारण यह अन्य लाइनमैनों का भी ख्याल रखता है। खिला-पिलाकर विद्युतकर्मियों को खुश रखने वाला कीर्ति आजाद बेखौफ होकरदायित्वहीन बना हुआ है। इसके अलावा, यह लाइनमैन उपभोक्ताओं के साथ भी बदसलूकी करता है। इस बाबत बताया जाता है कि बिजली लाइन की गड़बड़ी जल्दी ठीक कराने का आग्रह करने वाले विद्युत उपभोक्ता जबतक इसको खिला-पिलाकर खुश नहीं करते हैं, तब तक यह अपने चेले-चपाड़े संविदा व निजी लाइनमैनों को कोई भी आदेश नहीं देता है। जो उपभोक्ता इसको खुश करता है, उसकी समस्या सुनकर त्वरित समाधान कराता है। 

सूत्र बताते हैं कि, दिन हो या रात बिजली विभाग का सवार्धिक विवादित व चर्चित लाइनमैन कीर्ति आजाद नशे में धुत रहता है। उपभोक्ताओं का काम हो या न हो, बिजली समस्या ठीक हो या न हो, इसके ठेंगें से। क्या मजाल कि इसे अकबरपुर बिजली विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सईएन और मंडल अधिक्षण अभियंता कीर्ति आजाद नामक मनबढ़, बेलगाम विभागीय विद्युतकर्मी को कुछ कह सके। अकबरपुर विद्युत वितरण खंड से वेतन लेने वाला कीर्ति आजाद लाइनमैन की ऊपरी कमाई भी बहुत अच्छी बताई जाती है। कुल मिलाकर लाइनमैन कीर्ति आजाद विद्युत उपभोक्ताओं , विद्युत अभियंताओं तथा अन्य विद्युत कर्मियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। बताया गया है कि इस लाइनमैन की ऊपर तक की विभागीय पहुंच के कारण विद्युत अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी आंख मूंदे हैं।

अकबरपुर शहर के एलआईसी पोषक क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को अब कीर्ति आजाद की सभी गतिविधियां नागवार लगने लगी हैं। सभी ने कीर्ति आजाद को एलआईसी पोषक से हटाकर अन्य पोषक पर तैनात कर दिए जाने की जोरदार मांग किया हैं ।


Post a Comment

और नया पुराने