एसपी पीआरओ अभय कुमार मौर्य को पहली बार मिली हंसवर थाने की कमान

एसपी पीआरओ अभय कुमार मौर्य को पहली बार मिली हंसवर थाने की कमान

एसपी ने एक दर्जन निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया भारी बदलाव 

अम्बेडकरनगर।  पुलिस  अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने कोतवाली निरीक्षको व थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भारी बदलाव किया है।  जलालपुर, भीटी, आलापुर , हंसवर , बसखारी आदि प्रभावित हुए हैं। आगामी पर्वों से ठीक पहले पुलिस अधीक्षक सिन्हा द्वारा एक दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है।

शुक्रवार देर शाम में जारी सूची के अनुसार टांडा कोतवाली निरीक्षक विजेंद्र शर्मा को प्रभारी निरीक्षक भीटी की ज़िम्मेदारी दी गई है और टांडा का दायित्व जलालपुर कोतवाली निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को सौंपी गई है। भीटी कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार पांडेय को जलालपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अलीगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज को राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है तथा आलापुर के थानाध्यक्ष शम्भूनाथ को अलीगंज थानाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।

राजेसुल्तानपुर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र को आलापुर का का नया प्रभारी बनाया गया है जबकि आलापुर प्रभारी निरीक्षक राय साहब द्विवेदी को डीसीआरबी प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है। डीसीआरबी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा को बसखारी का थानाध्यक्ष बने गया है जबकि बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय को जहांगीरगंज थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। बेवाना थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी को आईजीआरएस व शिकायत प्रकोष्ठ के कार्यों के पर्यवेक्षण का प्रभारी मनोनीत किया गया है। हंसवर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी को बेवाना थाना की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि एसपी पीआरओ अभय कुमार को हंसवर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। टांडा कोतवाली में रहे उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह यादव को पुलिस कप्तान का नया पीआरओ बनाया गया है। 

Post a Comment

और नया पुराने