नवागत जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने किया कार्यभार ग्रहण

नवागत जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने किया कार्यभार ग्रहण

 शीला भट्टाचार्य 

अम्बेडकरनगर। नवागत जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने आज राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर जिला खेल कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिला खेल अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर जनपद के लिए हुआ है । 

 जिला खेल अधिकारी के रूप में  शीला भट्टाचार्य की तैनाती की गई है । इससे पहले भट्टाचार्य सुल्तानपुर जनपद में जिला खेल अधिकारी के पद पर तैनात थी । यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत खेल अधिकारी ने स्टेडियम में तैनात स्टाफ,कोच का परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि खेल और खिलाडियों की बेहतरी के लिए सबको कार्य करना है प्रयास होगा कि यहां से अच्छे खिलाड़ी निकले जो की परिवार,जनपद ,प्रदेश और देश का नाम रोशन करे।  भट्टाचार्य इससे पूर्व वाराणसी,इलाहाबाद,लखीमपुर,और सुल्तानपुर में तैनात रही, मुख्य रूप से तैराकी की खिलाड़ी हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने