Pm Kisan Yojna : इन गलतियों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे

Pm Kisan Yojna : इन गलतियों से अटक सकते हैं किस्त के पैसे

देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। वहीं दूसरी तरफ देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करके उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं आने वाले कुछ महीनों में उनके खाते में 12वीं किस्त भी भेज दी जाएगी। अक्सर देखने में मिलता है कि किसानों की कुछ गलतियों के कारण उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।

इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने पर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने भी ये गलतियां की हैं, तो इन्हें तुरंत ठीक करा लें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय कई बार किसान अपने नाम की स्पेलिंग को गलत दर्ज कर देते हैं। अगर आपने भी ये गलती की है, तो योजना का लाभ लेते समय आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा कई बार लोग योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय अपना गलत एड्रेस या एड्रेस की स्पेलिंग को ठीक ढंग से फिल नहीं करते। ऐसा करने पर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं बिना रुकावट प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए आपको अपनी ईकेवाईसी 31 जुलाई 2022 से पहले करा लेनी चाहिए। अगर आप 31 जुलाई 2022 से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ईकेवाईसी नहीं कराते हैं। ऐसे में आपके खाते में अगली किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने