रुपए न देने पर बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, फोन खरीदने के लिए मांग रहा था पैसा, मां ने किया था मना

रुपए न देने पर बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, फोन खरीदने के लिए मांग रहा था पैसा, मां ने किया था मना


अम्बेडकरनगर।  जिले में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मां कमरे में सो रही थी तभी बेटे ने ईंट से मां का सिर और चेहरा कूंच दिया। बेटा घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है बेटा मोबाइल खरीदने के लिए रुपए मांग रहा था। जब मां ने रुपए नहीं दिए तो बेटे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

बेटे ने मंगलवार देर रात मां की हत्या की है। बुधवार सुबह जब महिला काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली तो उसकी बहू उसको जगाने मौके पर पहुंची। जहां उसने महिला का खून से सना शव बेड पर देखा। शव देखकर उसने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। घटना अहिरौली थाना क्षेत्र की आमा गांव की है।

आरोपी बेटे की पत्नी ने बताया, “मां सुशीला (48) मेरे पति जसवंत(30) के साथ एक घर में रहती थीं। जसवंत मुझसे शराब पीने के लिए पैसे मांगता था इसलिए मैं अपने बच्चों के साथ उससे अलग रहती थीं। वो मेरे साथ रोज मारपीट करता था।"

दो दिन पहले मां-बेटे में पैसों को लेकर लड़ाई हुई थी। तब जसवंत ने अपना मोबाइल कुएं में फेंक दिया था। तभी से जसवंत मां से फोन के पैसे मांग रहा था। मंगलवार रात उसकी मां से इसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी। वो मां से मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था।

पत्नी ने बताया, "मेरा पति कुछ नहीं करता है। घर का खर्चा खेती-किसानी से चल जाता है। मेरे ससुर अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। वो कुछ रुपए वहां से भेज देते हैं। आरोपी की पत्नी ने बताया, मेरा पति सबसे झगड़ा करता है। वो मुझसे मेरे जेवर बेचने के लिए मांगता था। मना करने पर गाली-गलौज करता था।"



Post a Comment

और नया पुराने