इस्तीफा देने के बाद राबड़ी देवी के घर पहुंचे नीतीश कुमार। बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे सभी सांसदों और विधायकों के बीच इस बात पर आम सहमति पर है कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।
नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा। राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। राजद सूत्र ने कहा कि राजद नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है। विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 की ताकत है। अगर भाजपा अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।
जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। इस ट्वीट से लग रहा है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति के लिए अग्रसर होंगे।
जेडीयू की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है। जेडीयू को षडयंत्र के तहत खत्म करने की कोशिश की गई।
.jpg)