जिले में रक्षा बंधन की रही धूम, बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधी राखी

जिले में रक्षा बंधन की रही धूम, बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधी राखी

अम्बेडकरनगर। जिले में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपनी रक्षा का संकल्प दिलाया। शुक्रवार भोर से ही भाई, बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े। सुबह भाइयों ने स्नान के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।

राखी पर्व के दिन शहर से लेकर गांव तक मिठाई की दुकानें सजी रही। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर जमकर खरीदारी की।कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया तो कहीं बहनों ने भाई के घर जाकर राखी बांधी। वहीं रक्षाबंधन त्योहार के दौरान बच्चाें में भी रक्षाबंधन को लेकर खूब उल्लास देखने को मिला। इस दौरान जहां भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया।

Post a Comment

और नया पुराने