जिले के परिषदीय स्कूलों का होगा काया-कल्प, पांच करोड़ कंपोजिट ग्रांट योजना के तहत भेजा जा रहा फंड : भोलेंद्र प्रताप सिंह

जिले के परिषदीय स्कूलों का होगा काया-कल्प, पांच करोड़ कंपोजिट ग्रांट योजना के तहत भेजा जा रहा फंड : भोलेंद्र प्रताप सिंह

बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह

जिले के 1582 परिषदीय स्कूलों की शक्ल होगी कॉन्वेट स्कूलों की तरह 

- सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर। अब जल्द ही जिले के परिषदीय स्कूलो का काया-कल्प होने की संभावना बढ़ गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए कंपाजिट ग्रांट योजना के तहत मिलने वाले धन के लिए प्रदेश शासन से पत्राचार किया है। परिणाम यह रहा कि जिले के परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने के लिए शासन ने पांच करोड़ बेसिक शिक्षा विभाग को दिया है।

इस धन का उपयोग छात्र-छात्राओं की पढ़ाई से लेकर परिषदीय विद्यालयों में बेहतर माहौल बनाने में होगा। हमने अंबेडकरनगर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के मुखिया (बी0एस0ए0) भोलेंद्र प्रताप सिंह से वार्ता किया, उन्होंने बताया कि कंपोजिट ग्रांट का फंड स्वीकृत हो चुका है। यह जिले के स्कूलों के लिए एक अच्छी बात है ।  इससे परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प होगा। 

खबर के मुताबिक:- 

परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने के लिए शासन ने 5 करोड़ बेसिक शिक्षा विभाग को दिए हैं। ये फंड कम्पोजिट ग्रांट योजना के तहत भेजा जा रहा है। इससे स्कूलों की रंगाई-पुताई, टॉयलेट, बिजली और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। स्कूलों में जरूरी स्टेशनरी भी इस फंड से खरीदी जा सकती है।

प्रदेश और केंद्र सरकार जिले के 1582 परिषदीय स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तरह डेवलप करना चाह रही है।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट के तहत मिले फंड से स्कूलों में निर्माण कराए जाएंगे। अब छात्रों की संख्या के हिसाब से स्कूल प्रबंध समिति के बैंक खाते में रकम भेजी जाएगी।"

उन्होंने बताया,"जिस स्कूल में छात्रों की संख्या एक से 30 तक होगी। वहां 10 हजार रुपए भेजे जाएंगे। छात्र संख्या 31 से 100 तक 25 हजार, छात्र संख्या 101 से 250 तक 50 हजार, छात्र संख्या 251 से एक हजार तक 75 हजार रुपए और 1001 से अधिक छात्रों की संख्या होने पर 1 लाख रुपए की राशि प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी। डी0बी0एस0ए0 श्री सिंह ने आगे बताया,"कंपोजिट ग्रांट का फंड स्वीकृत हो चुका है। ये हमारे स्कूलों के लिए बड़ी बात है।"

Post a Comment

और नया पुराने