- सत्यम सिंह
अम्बेडकरनगर। जिले में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर पालिका अकबरपुर की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने नगर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस क्रम में अधिशासी अधिकारी ने सम्मोपुर गांव पहुंच कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शिवशंकर तिवारी के पौत्र केशवराम तिवारी को रक्षा सूत्र बांधा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान शहजादपुर चौक पहुंच कर ईओ बीना सिंह ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यर्पण किया। उसके बाद उनका लालन पालन करने वाली सरयू देवी नाइन के घर पहुंची और उनके परिवार के विनोद शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र के निबिहयवा पोखरा, बरवा नसीरपुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय छेदी राम यादव के पुत्र जयराम यादव को रक्षा सूत्र बांधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि प्रअमृत महोत्सव के माध्यम से हम स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वालो को याद कर रहे है और उनके परिजनों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है। ईओ बीना सिंह के साथ प्रधान लिपिक अनूप कुमार, अजय तिवारी, रवि उपाध्याय, जसवंत यादव, आशीष शुक्ला तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के लोग मौजूद रहे।
