अंबेडकरनगर: जिला कारागार में बंदी रामसागर के मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

अंबेडकरनगर: जिला कारागार में बंदी रामसागर के मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

अम्बेडकरनगर। जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत मामले में आज डीएम सैमुअल पाल एन ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। बीते मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और ग्रामीणों के हंगामें के बाद पुलिस ने जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी विमला का आरोप है कि उनके पति की मौत जेल में पिटाई के कारण हुई है। सर में चोट के निशान है, चोट लगने से उसकी मौत हुई है।

बता दें कि परिजनों का आरोप है कि जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदी रामसागर को सोमवार जेल से मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया और परिजनों को बताया गया कि कैदी की अचानक तबीयत खराब हुई थी। मौके पर पंहुचे परिजनों ने मृतक कैदी के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप कि जेल के अंदर हुई पिटाई से हुई रामसागर की मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिले से जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे। मामले में काफी दबाव के बाद आखिरकार मृतक कैदी रामसागर की पत्नी विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज किया।

बंदी की मौत के बाद आनन फानन में जेल प्रशासन ने जारी प्रेस नोट में बताया कि कैदी रामसागर की मौत घबराहट और बीमारी के चलते हुई। जबकि परिजनों ने आरोप लगाया कि रामसागर की मौत जेल के अंदर पिटाई से हुई। वहीं पीएम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब मामले में डैमेज कंट्रोल के लिए डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने