अंबेडकरनगर : जिला जेल प्रशासन के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर : जिला जेल प्रशासन के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

मृत बंदी रामसागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई गंभीर चोटें 

संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ी


- सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर। जेल प्रशासन के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में हत्या व एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल के पोस्टमार्टम में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है।  जिला कारागार में कई संगीन धाराओं में 05 जुलाई 2022 से निरुद्ध 45 वर्षीय राम सागर पुत्र विदेशी निवासी ग्राम सस्पना थाना बेवाना की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद रामसागर की पत्नी विमला देवी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था।

मामला संदिग्ध होने के कारण जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल गठित कर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर के निचले हिस्से पर गंभीर चोट के कारण खून का जमा होना तथा माथे पर दो चोट का निशाना मिला। मृतक रामसागर की पत्नी विमला देवी की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 468 / 22 पर आईपीसी की धारा 302 व एससी एसटी की धारा 3 (2) 5 के तहत जिला कारागार प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जेल में बंद कैदी की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में आये चोट के निशान के बाद दर्ज मुकदमा के कारण जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है।

Post a Comment

और नया पुराने