लायंस क्लब क्षितिज ने मनाया भव्य हरियाली तीज महोत्सव

लायंस क्लब क्षितिज ने मनाया भव्य हरियाली तीज महोत्सव

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर भव्य तीज महोत्सव व फ्रेंडशिप डे का आयोजन शहर के एक बैंक्विट हाल में किया गया, जिसमें सभी लायन सदस्यों ने सपरिवार  शिरकत कर तीज महोत्सव व फ्रेंडशिप डे का आनंद लिया।

हरियाली तीज  कार्यक्रम की अध्यक्षता फर्स्ट लायन लेडी सीमा सहाय जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सचिव शिल्की श्रीवास्तव  ने कैट-वॉक का प्रस्तुतिकरण किया। उसके बाद सभी उपस्थित महिलाओं ने कैट-वॉक, मेंहदी कम्पटीशन व श्रृंगार और परिधान प्रतियोगिता, क्विज कॉन्टेस्ट आदि मे भाग लिया। उसके पश्चात वर्तमान वर्ष में संस्था से जुड़े नए सदस्यों का परिचय संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू द्वारा कराया गया। 


इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव पर्व  को भव्य बनाने के लिए कई कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिसमें ब्लड डोनेशन, प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा इत्यादि पर विचार किया गया। तीज महोत्सव के अंत में  प्रतिभाग किये लोगो को अवार्ड दिए गए। जिसमे बेस्ट मेहंदी के लिए डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी ,शिल्पी जायसवाल को व बेस्ट कैटवॉक के लिए मेघना रस्तोगी, डॉ. प्रिया सिंह ,रेखा सिंह  व तीज क्वीन के लिए डॉ प्रिया सिंह ,आकांक्षा द्विवेदी, रिंकी श्रीवास्तव को  पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक आराधना सिंह द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर यवनिका सिंह, पूनम जायसवाल, सरिता मिगलानी, चेतना साहू, सुषमा सोनकर, डॉली गुप्ता, सुधा बैंकर, नीलम जयसवाल, किरन सेठ, मीना गुप्ता ,ज्योति जयसवाल, बबीता जयसवाल, नीतू गुप्ता, रितु त्रिपाठी, जूही सिंह, निशा कनौजिया, दीपशिखा चौरसिया ,चांदनी साहू, अंशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने