अंबेडकरनगर : विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को, मंगुराडिला में होगा भव्य एवं विशाल समारोह का आयोजन

अंबेडकरनगर : विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को, मंगुराडिला में होगा भव्य एवं विशाल समारोह का आयोजन

अंबेडकरनगर। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित समारोह कार्यक्रम जिले के जलालपुर तहसील कस्बा के निकट बाजार मंगुराडिला में स्थित हनुमान गढ़ी पर पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेगा। 

उक्त आशय की जानकारी विवेक गोंड एडवोकेट(युवा सपा नेता, समाजसेवी, युवा कवि और शिष्य श्री बुद्धिनाथ मिश्र) ने देते हुए कहा है कि हम भी अपने समाज को एक ताकत के रुप में देखता चाहते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी लोग अवश्य उपस्थित हों। ऐसा होने से समाज में एक नया संदेश जाएगा।

विवेक गोंड ने कहा कि हम सबको एक दूसरे के सुख-दुख में भागीदार होने की जरुरत है। यदि ऐसा हुआ तो यह हमारे समाज की एक बड़ी उपलब्धि होगी। इसी तरह की बातें करते हुए जिलाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रेमचंद गोंड तथा जिलाध्यक्ष आदिवासी संघ डॉ0 पंकज गोंड ने कही है। इन सभी ने अपील किया है कि लोग नौ अगस्त को आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह को सफल बनाए। 


Post a Comment

और नया पुराने