जिले में गैर-मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों की भरमार

जिले में गैर-मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों की भरमार

अटंगी के डडवा में माता कुसुमा देवी इंटर कॉलेज मान्यता विहीन 

अम्बेडकरनगर। जिले के दक्षिणांचल के कई ऐसे विद्यालय हैं जिन्हे हाई स्कूल तक की मान्यता है, परंतु इन विद्यालयों में इंटर तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। खास बात यह है कि इन विद्यालयों में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई होती है। बगैर मान्यता के ही इन विद्यालयों में इंटर तक विज्ञान की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। अटंगी के डंडवा में लगभग एक दशक से बगैर मान्यता के एक इंटर कॉलेज संचालित हो रहा है, जिसमे क्षेत्र के हजारों बच्चे 1 से 12 तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डंडवा अटंगीं गांव का यह विद्यालय काफी चर्चित है। बगैर मान्यता के इस इंटर कॉलेज के प्रचार प्रसार में प्रबंधकों द्वारा काफी धन खर्च किया जाता है।

बताया गया है कि उक्त विद्यालय जिसका नाम माता कुसुमा देवी इंटर कॉलेज डंडवा अटंगी  है,के प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय के कर्मियों की सांठ-गांठ से शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं प्राप्त किया है। बताया गया है कि बेवाना और आसपास के शिवराजपुर सपना, नौगवां, रामपुर सकरवारी, तारा खुर्द , कुढ़ा मोहम्मद गढ़, अहलादे, भितरी डीह,शिवरा नाली आदि स्थानों पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की भरमार है।

Post a Comment

और नया पुराने