तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने वकीलों को कहा 'दलाल' , गुस्साए वकीलों ने उन्हें बनाया बंधक, अनिश्चितकाल बहिष्कार का किया ऐलान

तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने वकीलों को कहा 'दलाल' , गुस्साए वकीलों ने उन्हें बनाया बंधक, अनिश्चितकाल बहिष्कार का किया ऐलान


अम्बेडकरनगर।  आलापुर में तहसीलदार आलापुर बृजेश कुमार वर्मा द्वारा वकीलों को दलाल कहे जाने से भड़के अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को उनके कार्यालय में घेरकर घंटों बंधक बनाए रखा। साथ ही जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। बाद में अध्यक्ष राम प्रकाश त्रिपाठी एवं महामंत्री योगेंद्र प्रसाद यादव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसीलदार न्यायालय का अनिश्चित काल तक बहिष्कार किए जाने का ऐलान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तहसील के एक अधिवक्ता एक पीड़ित के साथ तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के पास प्रार्थना पत्र लेकर गए थे। आरोप है कि इस दौरान तहसीलदार ने किसी बात पर झल्लाते हुए कहा कि मैं यहां के वकीलों की दलाली से तंग आ चुका हूं।

इस बाबत अधिवक्ता ने वापस आकर अन्य वकीलों को जानकारी दिया। जिस पर वकील आक्रोशित हो उठे। अध्यक्ष एवं महामंत्री की अगुवाई में आक्रोशित अधिवक्ता ने प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के चेंबर पहुंच गए। तहसीलदार को उनके चेंबर में घेर कर बंधक बनाते हुए अधिवक्ताओं ने घंटों जमकर नारेबाजी एवं हंगामा किया।बाद में वकीलों ने तहसीलदार का अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार किए जाने का ऐलान कर दिया। 


Post a Comment

और नया पुराने