ठीक नहीं हैं मुल्क के हालात : फारूख अब्दुल्ला

ठीक नहीं हैं मुल्क के हालात : फारूख अब्दुल्ला

जम्मू के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की भेंट। इस दौरान देश प्रदेश और जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा हुई। फारूख अब्दुल्ला ने कहा महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर हम सभी लोग चिंतित हैं।



जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। करीब दो घंटे चली यह मुलाकात वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अहम मानी जा रही है।


जनता को झूठे वादों से बहकाया जा रहा : फारुख ने कहा कि मुल्क के हालात ठीक नहीं हैं। भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है। जनता को झूठे वादों से बहकाया जा रहा है। भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। महंगाई चरम पर है और अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। नौकरी मिल नहीं रही, बेकारी बढ़ी है।


 फारुख ने अखिलेश से कहा कि देश को बचाने का दारोमदार उत्तर प्रदेश पर है। यहां से केंद्र की राजनीति प्रभावित होती है। सबसे ज्यादा 80 सांसद उत्तर प्रदेश से ही चुने जाते हैं। अखिलेश के नेतृत्व से पूरे मुल्क को उम्मीद है। देश में अमन-चैन, तरक्की और संविधान बचाने के लिए धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को आगे बढ़ना है।


फारुख ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुरानी यादें ताजा कीं। अखिलेश को भरोसा दिलाया कि आप ही भविष्य हैं। मुलायम ने राजनीति का जो रास्ता बनाया उस पर चलना है। उन्होंने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी थी। प्रदेश की जनता अखिलेश के साथ है। आने वाला समय उनका ही है।


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सराहना की : उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सराहना करते हुए कहा कि इससे पांच घंटे में दिल्ली से लखनऊ आ गए। उन्होंने कहा वे इससे इतना प्रभावित हैं कि वापस भी इसी रास्ते दिल्ली जाएंगे। मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन मय नंदा तथा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने