राजामौली ने हाल ही में अमेरिकी मैगजीन द न्यू यॉर्कर को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने धर्म और हिंदू धर्मग्रंधों पर खुलकर बात की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जो उनके राइट विंग सपोर्टस के लिए चौंकाने वाला है। कंगना ने फिल्म जगत को सपोर्ट ना करने वाले राइट विंग समर्थकों पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने राजामौली को सपोर्ट करते हुए कहा कि हर जगह भगवा झंडा लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। हाल ही में एसएस राजामौली के एक बयान के बाद हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए थे। एसएस राजामौली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

राजामौली के इस बयान से उनका विरोध शुरू हो गया। इस मामले में अब कंगना रनौत राजामौली का सपोर्ट करती दिख रही है। एक राइट विंग सपोर्टर वेबसाइट के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कंगना ने लिखा कि, ओवरएक्ट करने की जरूरत नहीं है। हर जगह भगवा झंडी लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। हमारा एक्शन हमारे शब्दों से ज्यादा बोलता है। एक प्राउड हिंदू होने के बाद भी हमें हर तरह के अटैक का सामना करना पड़ता है।
कंगना यहीं नहीं रुकी उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर लिखा कि,हमें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है और इसके अलावा हमें काफी निगेटिविटी का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम सबके लिए फिल्में बनाते हैं। हम कलाकार खासतौर पर कमजोर होते हैं, क्योंकि हमें तथाकथित राइट विंग से भी कोई सपोर्ट नहीं मिलता। हम पूरी तरह से अपने दम पर कायम हैं।
.jpg)