समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायकों और नेताओं पर ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने मुहर लगा दी है.
रामचरितमानस पर विवादित (Ramcharitmanas Row) बयान के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि कई सपा नेता के पाला बदलकर बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते है. इसके बाद अब केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने भी ऐसा ही दावा किया है.
ओम प्रकाश राजभर ने दावा करते हुए कहा, "बीजेपी में जाएंगे क्या. ये दल बदलु नेता लोग हैं. ये कभी बीएसपी में, कभी सपा में और कभी बीजेपी में रहते हैं, अभी सपा में है और फिर दांव लगाने के चक्कर में होंगे. जिस चौपाई की बात वो कह रहे हैं और आज भगवान राम याद आ रहे हैं. बीएसपी की सत्ता चार बार रही और जब सत्ता जाते देखा तो छोड़ दिया.
वहीं जब केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि क्या बीजेपी का कोई नेता सपा के संपर्क में है. तब डिप्टी सीएम ने कहा, "पहले अखिलेश यादव अपने ही विधायक बचा लें तो अच्छा रहेगा." उन्होंने कहा कि सपा अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है. जब उनसे स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "उनके विवादित बयान के पीछे अखिलेश यादव का हाथ है. सपा नेता उनके कहने पर ये बयान दे रहे हैं."
बता दें कि एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरा उन्होंने दावा किया कि अगले 25 सालों तक सपा सत्ता में नहीं आएगी. जबकि अगले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से बड़ी जीत दर्ज करेगी. हम यूपी में 80 में से 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.
