टांडा : रसूलपुर हरिजन गांव बना गंदे पानी का टापू

टांडा : रसूलपुर हरिजन गांव बना गंदे पानी का टापू

- सत्यम सिंह


अम्बेडकरनगर।विकासखंड टांडा के रसूलपुर हरिजन गांव में पानी की निकासी न होने के चलते सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है ग्रामीणों को आने जाने में समस्याओं का सामना तो करना पड़ ही रहा है। साथ ही, जलभराव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ रहा है।  लेकिन अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। 

टांडा के रसूलपुर हरिजन गांव में सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है । जिसके चलते ग्रामीणों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क टूट जाने के कारण पानी गड्ढों में भर जाता है। टूटी सड़क व जलभराव की समस्या से मोहल्ले वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । 

ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक टूटी सड़क से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है,  सड़क पर जलभराव की समस्या से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है ग्रामीणों ने सड़क ठीक कराने तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है ।


Post a Comment

और नया पुराने