दर्दनाक ! अंबेडकरनगर : गंगा सागर के तालाब में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

दर्दनाक ! अंबेडकरनगर : गंगा सागर के तालाब में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने




अंबेडकरनगर। जंहागीरगंज थाना इलाके के गंगा सागर गांव में तालाब में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद होली का जश्न मातम में बदल गया।



सूचना के अनुसार, जंहागीरगंज थाना इलाके के बसहिया गंगासागर गांव निवासी विकास सिंह अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर तालाब में नहाने गया था। बताया जाता है कि वह दोस्तों के साथ काफी देर तक तालाब में नहाया। कुछ देर बाद सब तालाब से बाहर निकल गए तो वह दोबारा तालाब में कूद कर नहाने लगा और गहराई में चला गया, जिससे उसी में वह डूब गया।



साथी को डूबता देख दोस्त तालाब में कूद गए और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई थी। युवक के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पानी में से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने