मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की 99 वर्षीय मां का निधन

मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की 99 वर्षीय मां का निधन

उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रमा देवी का आज सुबह निधन हो गया। जमालपुर विकास खण्ड के ओडी गांव में करीब 99 वर्षीय रमा देवी ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। गांव में मातम पसर जाने से होली का रंग फीका पड़ गया।


 





मंत्री पद का दायित्व निर्वहन के दौरान जब भी स्वतन्त्र देव सिंह पूर्वांचल के दौरे पर होते थे, तो अपनी माता जी का कुशलक्षेम जानने के साथ ही आशीर्वाद लेने जरूर जाते थे। गत वर्ष 26 अगस्त को वह अपने पैत्रिक गांव पहुंचे थे। उस दौरान माता जी के साथ बैठकर मां का दुलार प्राप्त किया था। मां ने भी अपने लाल को ढेर सारा आशीर्वाद देकर मुंह मीठा कराया था।



रमा देवी पत्नी स्व.अल्लर सिंह अपने बड़े पुत्र ददन सिंह के साथ वह रहती थी। करीब एक वर्ष से वृद्धावस्था में होने वाले रोगों से ग्रसित थी। एक बीमारी ठीक होती तो दूसरे के चपेट में आ जाती थी। स्वतन्त्र देव सिंह 5 भाई बहनों में तीसरे नम्बर पर हैं। सबसे बड़े भाई ददन सिंह सरकारी विद्यालय से सेवा निवृत हो चुके है। दूसरे नंबर के श्रीपति सिंह दरोगा पद पर तैनात थे। तीसरे पर स्वतंत्र देव हैं। स्वतंत्र देव से छोटी उनकी दो बहने भोले सिंह और सुनीता सिंह है ।


बड़े भाई ददन सिंह ने बताया कि मां का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आज ही किया जाएगा। माताजी के निधन की खबर लगते ही स्वतंत्र देव सिंह घर के लिए निकल चुके हैं। रमा देवी के निधन की खबर लगते ही उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहरा दल बल के साथ ओडी गांव में पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर होगा।

Post a Comment

और नया पुराने