इटावा के सैफई में 4 दशकों के बाद पहली बार फाग का संगीत और होली का उत्साह फीका नजर आया। इसकी वजह नेताजी मुलायम सिंह यादव है। जिनका पिछले वर्ष लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव ने ही सैफई में फाग और होली की परंपरा शुरू की थी, पिछली बार होली पर मुलायम सिंह यादव के कहने पर सैफई महोत्सव पंडाल में फूलों की होली का बड़ा आयोजन किया गया था। जो कि अब तक का सबसे बड़ा होली का आयोजन था।
वहीं उनके देहांत हो जाने के बाद इस बार सैफई की होली फीकी सी नजर आ रही है। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मेला मैदान नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। देर रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेता जी की समाधि पर पहुंचकर उनको नमन किया और उसके बाद अपने पिता के लिए एक भावनात्मक ट्वीट करके उन्हे याद किया।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर मंच सजा हुआ है। इसमें नेताजी की बड़ी तस्वीर और उसी में नेता जी को नमन लिखा हुआ है। तमाम कार्यकर्ता सैफई में अखिलेश यादव से मिलने के लिए पहुंचे। अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे। जहां रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव मंच पर मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और गांव वालों से मुलाकात की।
वहीं नेताजी की समाधि पर शिवपाल सिंह एवं रामगोपाल यादव नेताजी की समाधि पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस मौके पर शिवपाल सिंह ने कहा कि इस होली में नेताजी की कमी खलेगी। नेता जी हमेशा सभी से मिलते थे। इस बार नेता जी के न रहने से होली नहीं खिलेगी। शिवपाल ने कहा कि वह इस बार लोगों से मिलेंगे और उनको याद करेंगे। वहीं 2024 के चुनाव में संगठन को शिवपाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करेंगे। 2024 के चुनाव में बीजेपी को हटाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह होली बिना रंगों की है। आदरणीय नेता जी के बिना सैफई की होली की कल्पना करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर पूज्य नेता जी का स्नेह, आशीर्वाद और विचारों के विविध रंग बरसते रहें। नेताजी हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहें।
वहीं रामगोपाल यादव ने भी नेताजी की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामगोपाल यादव ने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर हम और हर समाजवादी चलने का काम करेंगे। नेताजी ने फूलों की होली शुरू की थी। कोलकाता में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक को लेकर बोले रामगोपाल ने कहा कि कोलकाता में पार्टी का राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव आएगा, जो कि सबके लिए संदेश देने का काम करेगा।
.jpg)