अम्बेडकरनगर। सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी मिनी कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई हालांकि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बचा लिया गया। मामला हंसवर थाना क्षेत्र के साबुकपुर के पास स्थित नहर का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर्मी चिल्ड्रन एकेडमी की ओमनी कार में एक दर्जन छात्र सवार थे और चालक नशे की हालत में स्कूली वाहन चला रहा था लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरी।
छात्रों से भरी कार नहर में गिरने से चीख गोहार मच गई। हल्ला मचने पर ग्रामीणों ने पहुंच कर बच्चों की जान बचाई जबकि चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन नशे में धुत होने के कारण गिर पड़ा। उक्त घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आर्मी चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है।
