अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली इलाके के भगवत नगर के पास रास्ते मे गिरे हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से साइकिल से घर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। युवक की मौत से हड़कम्प मच गया।
घटना बीती 17/18 अगस्त की रात्रि की है। सूचना के अनुसार पकड़ी भोजपुर निवासी 38 वर्षीय कृपाशंकर यादव टांडा में एक निजी धागा मिल में काम करता था । वह देर रात मिल से घर आ रहा था , तभी टांडा कोतवाली इलाके के भगवत नगर के पास सड़क पर गिरे हाइवोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर आसपास के लोग इक्क्ठा हो गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
.jpg)