नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक जनता के हत्थे चढ़ा

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक जनता के हत्थे चढ़ा



अम्बेडकरनगर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को पेड मे बांध दिया गया जिसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत मे आते हुए मौके पर पहुँच कर युवक को छुडाया।मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र का है। गुरुवार दोपहर को ठगी करने वाले युवक को लोगों ने पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस रस्सी खोलकर भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ा कर अपने साथ ले गई। उक्त घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।


थाना क्षेत्र के कटात निवासी संजय नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपए लेकर ठगी करता है। उक्त आरोपित ने कुछ माह पहले वल्लीपुर की सुनीता, गीता, व उर्मिला से नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 60-60 हजार रुपए लिया था। लेकिन नौकरी नहीं दिलाई गई। वही जब पीड़ितों ने आरोपी से अपने रुपए वापस मांगे तो वह आनाकानी करता रहा। गुरुवार को पीड़ितों का धैर्य जवाब दे गया।


गुरुवार दोपहर बरियावन में आरोपित को रोककर पीड़ित अपना पैसा मांगने लगे। तो आरोपित युवक भागने लगा। मौके पर जुटी भीड़ ने युवक को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। इस बीच उक्त घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। वही सुनीता के पुत्र सौरभ को भी हवालात में बैठा दिया गया। 

Post a Comment

और नया पुराने