‘अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो PM मोदी को हराएंगी’, संजय राउत का बड़ा दावा

‘अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो PM मोदी को हराएंगी’, संजय राउत का बड़ा दावा

शरद पवार और अजित पवार के बीच लगातार हो रहीं बैठकों पर संजय राउत ने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद-अजित क्यों नहीं?




उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी।


राउत ने कहा कि वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर वह वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। इसके अलावा, भाजपा के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है।


शरद पवार और अजित पवार के बीच लगातार हो रहीं बैठकों पर उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद-अजित क्यों नहीं? राउत ने कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि शरद पवार और अजित पवार की कल मुलाकात हुई। इस पर शरद पवार जल्द ही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शरद पवार ने अजित पवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।'

Post a Comment

और नया पुराने