तालाब में मिला दिव्यांग युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

तालाब में मिला दिव्यांग युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका



अम्बेडकरनगर। जलालपुर थाना इलाके के सोहगूपुर गांव के बाहर स्थित तालाब में एक दिव्यांग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव पर चोट के निशान मिला है। मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।


 सूचना के अनुसार जलालपुर थाना इलाके के सोहगुपुर गांव में स्थित एक तालाब में ग्रामीणों ने एक शव देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगो की भीड़ लग गई और लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान किया तो मृतक की पहचान उसी गांव के दिव्यांग 45 वर्षीय राजमन के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Post a Comment

और नया पुराने